कुरुक्षेत्र की थानेसर अनाज मंडी में दो दोस्तों के बीच गोली चल गई है। जिसमें एक युवक की पीठ पर गोली लगी है। जिसका इलाज कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। अनाज मंडी थानेसर में गोली चलने से एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान प्रिंस के रूप में हुई है। प्रिंस किरमच गांव का रहने वाला है।अनाज मंडी थानेसर मे युवकों के बीच झगड़ा हुआ था।