बड़हलगंज के चौतिसा गांव के पास फोरलेन पर एक सड़क दुर्घटना में 70 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह के अनुसार, दोपहर के समय महिला किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। महिला को विक्षिप्त अवस्था में सड़क पर देखा गया था। स्थानिय लोगों ने इस दुर्घटना का कारण फोरलेन पर अवैध रूप से खड़ी ट्रकों को माना है।