भोपाल के शाहजहांनाबाद क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के पति की दो साल पहले मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद एक पूर्व परिचित ने मदद के बहाने नजदीकी बढ़ाई और अप्रैल 2025 में उसे मिलने के लिए बुलाया। आरोपी महिला को लालघाटी स्थित एक होटल में ले गया और वहां जबरन दुष्कर्म किया|