गुरुवार को शाम तकरीबन 6:00 बजे सरकंडा पुलिस ने जन्माष्टमी कार्यक्रम विवाद में दो आरोपी गिरफ्तार हुए। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान विवाद में गंभीर चोट पहुँचाने वाले आरोपी राजा पाण्डेय (23) और कान्हा पाण्डेय (20), निवासी बंधवापारा सरकंडा, को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया। डॉक्टर की रिपोर्ट में गंभीर चोट की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की गई।