प्रखंड मुख्यालय पोठिया में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR कार्य तेजी से चल रहा है। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन पोठिया में स्क्रुटनी का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। मतदाता सूची में दर्ज सभी कागजातों की बारीकी से जांच की जा रही है। जिन लोगों के नाम गलती से मृत घोषित हो गए हैं उनके लिए फॉर्म 6 भरकर नाम पुनः जोड़ने की कार्रवाई की जा रही है।