भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के प्रथम नगर आगमन पर कोण्डागांव में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य और जोशीला स्वागत किया गया। आज शुक्रवार की देर शाम लगभग 7 बजे जिला मुख्यालय पहुंचे टिकरिहा का रायपुर नाका के पास नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी और भाजयुमो नेताओं के संयुक्त नेतृत्व में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।