भारतीय जनता पार्टी ने सेवा पखवाड़े के तहत चेतना संस्था विजयपुर में दिव्यांगजन एवं विशिष्ट व्यक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों और विशिष्ट जनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल ने की। मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में चेतना संस्था की संस्थापिका और पूर्व मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने शिरकत की।