मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के सुदना रोड नंबर 10 में शुक्रवार को बाइक सवार उच्चकों ने गहने साफ करने के क्रम में एक महिला की सोने की चेन गायब कर दी। दोनों उच्चके पल्सर बाइक से पहंुचे थे और खुद को कंपनी के कर्मी बता रहे थे। इस संबंध में शहर थाना पुलिस को जानकारी दी गयी है। दोनों उच्चके सीसीटीवी में दिखे हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए छानबीन तेज कर दी है।