गुना जिले में म्याना से अशोकनगर जिले के नई सराय को जोड़ने वाले मार्ग पर म्याना में दोनों रेलवे अंडर ब्रिज में 1 सितंबर को पानी भर गया। यातायात रुकने से लोग परेशान हुए। म्याना थाना प्रभारी रविंद्र सिकरवार ने संज्ञान लिया ठेकेदार को फटकार लगाई। 1 सितंबर दोपहर करीबन 1:00 बजे से इंजन से अंडर ब्रिज का पानी निकाला। तब यातायात शुरू हो पाया।