कौशाम्बी थाना क्षेत्र के ग्राम जाठी निवासी शिव प्रकाश दुबे ने 22 अगस्त 2025 को थाने में सूचना दी कि उनका 12 वर्षीय बेटा और परिवार का 16 वर्षीय एक अन्य लड़का घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं। परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने प्रकरण की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी थी।