दरअसल ददरौल विधानसभा क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव को जाने वाला पक्का मार्ग गर्रा नदी में बाढ़ आने की वजह से पूरी तरीके से कट गया है। स्थानीय भाजपा विधायक अरविंद कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क की स्थिति का जायजा लिया और मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है। इस दौरान भाजपा विधायक ने साहबाजपुर गांव को जाने वाले रास्ते को पुनः बनवाए जाने की मांग की है।