जिले की जीवन रेखा माने जाने वाला राजस्थान का सबसे ऊंचाई पर स्थित जाखम बांध छलक उठा। 31 मीटर भराव क्षमता वाले इस बांध पर इस बार 55 सेंटीमीटर की दूधिया सफेद चादर चल रही है।बांध छलकने की खबर से किसानों और काश्तकारों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। जाखम बांध अब तक 24 बार ओवरफ्लो हो चुका है। 2016 में 4.80 मीटर की सबसे ऊंची चादर चली थी।1993 में0.5 सेंटीमीटरकी सबसे कम।