अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की देवबंद शाखा की बैठक में राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष विशाल बिरला ने सफाई कर्मचारियों को जागरूक करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की हर समस्या पर संगठन मजबूती से उनके साथ खड़ा है। बिरला ने पदाधिकारियों से अपील की कि कर्मचारियों की आवाज को ईमानदारी और एकजुटता के साथ उठाएं।