भाजपा के बड़शोल मंडल के पूर्व अध्यक्ष आशीष महापात्र ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है। इस कदम को क्षेत्र में भाजपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।आशीष महापात्र बड़शोल में भाजपा के एक सक्रिय और कद्दावर नेता थे। उन्होंने सोमवार दोपहर 1 बजे एक समारोह में विधायक समीर कुमार मोहंती की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।