अपराध नियंत्रण एवं समाज सुधार संगठन धनेटा द्वारा सिविल अस्पताल धनेटा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि उप पुलिस अधीक्षक नादौन प्रताप राणा ने शिरकत की। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। इससे ऊपर कोई भी दान नहीं है। उन्होंने कहा कि यह जो संगठन र्का कर रहा है यह बहुत ही बढिया कार्य है।