रविवार को उपमुख्य सचेतक व शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने वरिष्ठ नेता देवदत्त शर्मा के भतीजे रोहित के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। विधायक केवल सिंह पठानिया ने दुख जताते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। पठानिया ने कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को इस गहरे सदमे को सहने की शक्ति भी दे।