चनपटिया प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे विकास कार्यों को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक उमाकांत सिंह और बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने संयुक्त रूप से कई सड़कों का शिलान्यास किया। सबसे पहले देवनंदन राम के घर से मनोज खरवार के घर तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास हुआ।