सहारनपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन के द्वारा शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे जानकारी दी गई कि जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2025 का आरंभ अध्यक्ष संजय गर्ग पूर्व मंत्री, सचिव अलंकार किशोर, क्षेत्रीय खेल अधिकारी राहुल चोपड़ा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। संघ के सचिव अलंकार किशोर द्वारा बताया गया कि प्रतियोगिता में लगभग 75 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।