खैरथल कस्बे में शनिवार को परीक्षा देकर घर लौट रही दलित समाज की छात्राओं के साथ बाइक सवार कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की। उसी स्कूल के छात्रों ने मनचले युवकों की हरकतों का विरोध किया तो मनचले युवकों ने बेल्टों से उनकी पिटाई कर दी। जब आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी युवक बाइक पर सवार होकर भाग गए। पूरी घटना मौके पर एक ईंट भट्टे के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।