मुसलमान के पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन को मुस्लिम समाज में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है।बृहस्पतिवार शाम मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर सिराथू के विभिन्न मुस्लिम इलाकों में मिलाद हो रहे हैं।मस्जिदों को सजाया गया है।शुक्रवार को मिलादुन्नबी पर्व है जिसके क्रम में पूर्व संध्या से ही महफिल मिलाद का कार्य शुरू हो गया है।