कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम पड़वा में आर्थिक तंगी एवं बच्चे की दिव्यांगता के इलाज से परेशान ,ग्राम पड़वा निवासिनी सोना पत्नी छुट्टन कुशवाहा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तो वही पत्नी की मौत से घबराए हुए पति छुट्टन कुशवाहा की भी हार्ट अटैक से सीएससी महरौली में मौत हो गई। उक्त मामले में पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।