आगर के फातिमा मस्जिद क्षेत्र की रहने वाली महिला परवीन बी ने अपने पति सहित चार लोगों पर दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस ने बुधवार शाम 4 बजे मामले में महिला के पति फिरोज खान, सास शाहिदा बी, सोहेल खान और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।