बटाला में चल रही 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में हजारों श्रद्धालु भाग ले रहे है।आनी से रैईबाग़ तक श्रद्धालुओं को पहुंचने में परेशानी न हो इसके लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने आनी से रैईबाग़ तक 7 दिन तक स्पेशल बस चलाने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रामकृष्ण शर्मा ने इसकी जानकारी दी है।