“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत गुरुवार सुबह शिवपुरी शहर में भव्य वाहन रैली का आयोजन हुआ। थीम रोड गुना नाके से सुबह 9 बजे शुरू हुई इस रैली को कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी और पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और खुद भी रैली के साथ चले। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, अधिकारी-कर्मचारी, आम नागरिक शामिल हुए।