कर्वी पहाड़ी मुख्य सड़क में चकला के पास आज शनिवार की सुबह 9:30 बजे ई रिक्शा पलटने से ई रिक्शा चालक राममूरत निवासी कलवारा और रामलखन निवासी बदौसा घायल हो गए। ई रिक्शा पहाड़ी से कर्वी की ओर जा रहा था, तभी चकला के पास ट्रक से साइड लेते समय गड्ढे में कूदने से ई रिक्शा पलट गया। वहीं दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।