लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज शुक्रवार सुबह 9 बजे अशोकनगर आ चुके हैं। उनके आगमन की एक दिन पहले से तैयारी चल रही थी। नेहरू महाविद्यालय परिसर में हेलीपैड बनाया गया था जहां पर भी हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर आदित्य सिंह, पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन पूर्व सांसद डॉक्टर के पी यादव सहित जनप्रतिनिधियों ने उनका हेलीपैड पर स्वागत किया।