जगह-जगह भू-स्खलन के चलते बंद चंबा भरमौर मार्ग को बहाल करने का कार्य प्रगति पर है। जगह-जगह खराब चल रहे मुख्य मार्ग की स्थिति का स्वयं उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल, एसपी चंबा अभिषेक यादव के साथ निरीक्षण कर रहे हैं। टूटे रास्ते और मुख्य सड़क पर गिरे मलबे के बीच मुख्य मार्ग की स्थिति को देखते हुए उनके वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं।