आंवला तहसील के बिशारतगंज क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। गांव मुशर्रफपुर में सोमवार की देर रात साढे दस बजे दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय विजय कश्यप और 35 वर्षीय चंद्रसेन के रूप में हुई है। विजय मुशर्रफपुर के रहने वाले थे। चंद्रसेन सिरौली के हरदासपुर गांव के निवासी थे। दोनों मधुमक्खी पालन का काम साथ में करते थे।