भारतीय जनता पार्टी ने सागर जिला ग्रामीण के पदाधिकारियों की घोषणा की है। रविवार रात 10 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से यह सूची जारी की गई। इसमें 8 जिला उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री और सह कार्यालय मंत्री शामिल हैं। नव नियुक्त पदाधिकारी ने पार्टी से नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।