रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां में हरदासपुर मार्ग पर नखासा बाजार के समीप कुछ वक्त पहले बनाई गई सीसी रोड अचानक से उखड़कर ऊपर उठ गई। तेज आवाज के साथ सड़क उखड़ी तो आसपास के दुकानदारों की निगाह उस पर पहुंच गई। सड़क उखड़ी या किसी ने उखाड़ी यह सच जानने के लिए आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज देखी गई। वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।