बहराइच में उत्तर प्रदेश अवैतनिक अधिकारी एवं कर्मचारी होमगार्ड ऐशोशियन द्वारा आयोजित सेवानिवृत विदाई समारोह में दो होमगार्ड जवानों को विदाई दी गई। इस अवसर पर जवानों ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। सेवानिवृत होमगार्ड उग्रभान सिंह और अशर्फीलाल को माला पहनाकर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।