भाजपा के जिला अध्यक्ष उदय रावत ने पार्टी कार्यालय नई टिहरी में टिहरी जनपद की नई कार्यकारिणी घोषित की है। उन्होंने कहा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति पर जनपद की कार्यकारिणी घोषित की है। उन्होंने कहा 2027 के विधानसभा चुनाव को नई कार्यकारिणी की बदौलत लड़ेंगे। साथ ही पार्टी के द्वारा जो भी जिम्मेदारियां दी जाएगी उनका बखूबी से निभाया जाएगा।