फसल बीमा क्लेम की मांग को लेकर सूरतगढ़ के उपखंड कार्यालय के आगे किसानो ने मंगलवार को घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन किया। वहीं, पुलिस ने भी बड़ी संख्या मे किसानों के जुटने की संभावना को देखते हुए उपखंड कार्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया। शाम 5 बजे डेढ़ घंटे की वार्ता हुई जो बेनतीजा रही। रात 8 बजे फिर वार्ता हुई जिसमें बुधवार को अगली वार्ता का तय किया गया।