कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में सोमवार को समय करीब 1 बजे नियुक्ति-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, पूर्व विधायक लाल बहादुर व भरवारी नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।