कुटुंबा प्रखंड मुख्यालय अंबा के चिल्हकी हाई स्कूल मैदान से कुटुंबा विधानसभा और पूरे बिहार जीतने का संकल्प आगामी सात सितंबर को होगा। ये बातें भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने गुरुवार को कही। वे पूर्व से प्रस्तावित डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने उक्त मैदान में पहुंचे थे।