पंचायत समिति सदस्य ने परिहार थाना के सअनी विवेकानंद कुमार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में कहा कि 08 सितम्बर की रात 11:30 बजे विवेकानंद कुमार बिना महिला पुलिस बल के उनके घर में घुसे और महिलाओं-बच्चों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की।