भाजपा जिला कार्यालय उदयपुर में आयोजित जिला कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत हुई। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति तक सेवा पहुंचाना और कार्यकर्ताओं को जनकल्याण से जोड़ना है। इस अवसर पर पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।