हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बारिश कहर बनकर बरस रही है।राजधानी शिमला के रामचंद्र चौक में आज एक बार फिर से भूस्खलन हो गया है। भूस्खलन के चलते यहां सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है तो वहीं कुछ पेड़ घरों पर जा गिरे प्रशासन की मुस्तैदी के चलते यहां कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। यहां स्थित सरकारी क्वार्टर पहले ही खाली किया जा चुके थे।