आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस ने वर्ष 2019 के मुकदमे में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात 9:30 बजे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रेसनोट जारी कर आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी होशियार सिंह ने बताया वारंटी प्रिंस अरोरा पुत्र अशोक अरोरा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।