छितौनी ग्राम पंचायत में शुक्रवार 1 बजे DM प्रियंका निरंजन व CDO अंकिता जैन ने मिशन शक्ति के तहत चौपाल लगाई। उन्होंने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। छात्राओं ने अपने हाथों से बनाए खिलौने भेंट कर डीएम से सराहना पाई। डीएम ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य नवरात्रि के साथ महिलाओं को सशक्त बनाना और समाज में आगे बढ़ाना है।