शुक्रवार को 10 बजे नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर पुष्पलता मंगल ने पब्लिक ऐप पर जनसमस्या की खबर चलने के बाद बिस्मिल नगर,गांधी नगर, शास्त्री नगर,सिविल लाइन समेत अन्य वार्डों का निरीक्षण किया है।इन वार्डो में जलनिकासी समेत टूटी सड़कों की समस्या थी। सिविल लाइन वार्ड में नाली और सड़क निर्माण शुरू हो चुका है।