आगर शहर में आज बुधवार को गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। शाम 7 बजे शहर के विभिन्न सार्वजनिक पंडालों में गणेश भगवान की प्रतिमाएं विधि-विधान से स्थापित की गईं। प्रतिमा स्थापना के दौरान गाजे-बाजे और ढोल नगाड़ों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ उत्सव की शुरुआत की।