खरगोन जिले के कसरावद के ग्राम बड़गांव में शुक्रवार रात एक युवक पर अज्ञात कारणों से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। हमले में युवक अजय चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार, एक व्यक्ति अचानक आया और बेटे पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जानकारी शनिवार सुबह 10 बजे के लगभग मिली है।