जिला के चताड़ा गांव के जवान अरुण कुमार उर्फ़ लक्की, जिनकी अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हुई, का पार्थिव शरीर वीरवार सुबह पैतृक गांव पहुंचा। तिरंगे में लिपटे शव के अंतिम दर्शन को सैकड़ों लोग उमड़े। सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक विवेक शर्मा, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर व डीसी ऊना ने श्रद्धांजलि दी। सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ।