भारी बारिश ने जल शक्ति मंडल चम्बा की कमर तोड़ दी है। मानसून सीजन में अब तक विभाग को सात करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। नदी और नालों में उफान से विभाग की 86 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। यह आंकड़े जल शक्ति मंडल चम्बा के अधिशासी अभियंता ईं. जितेंद्र शर्मा ने शुक्रवार सुबह 11 बजे मीडिया के साथ सांझा किए हैं। भरपाई के लिए बजट की मांग भी की गई है।