चरखी दादरी जिले से MSP किसान मोर्चा प्रदेश संयोजक जगबीर घसोला ने आज रविवार को सायं 5 बजे प्रेस को जारी ब्यान में कहा कि प्रदेश सरकार ई- क्षतिपूर्ति पोर्टल पर खराब फसलों की रिपोर्ट दर्ज करवाने के नाम पर किसानों को गुमराह कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की रबी की फसल खराब हो गई थी।