सुल्तानपुर में बुधवार शाम 6:30 बजे पूर्व विधायक इन्द्रभद्र सिंह की प्रतिमा को लेकर भाजपा नेताओं के बीच विवाद गहरा गया है। धनपतगंज में सड़क किनारे स्थापित इस प्रतिमा को हटाने की मांग को लेकर भाजपा विधायक विनोद सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।इस मामले में एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने विधायक विनोद सिंह का विरोध करते हुए जिलाधिकारी को एक अलग पत्र भेजा है।