लक्ष्मीपुर के पूर्व CO सह नेचर विलेज के संस्थापक निर्भय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को इंदपे और मरकट्टा गांव में राष्ट्रगुणगान तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और महिलाएं शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने विदेशी सामानों के बहिष्कार, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और तिरंगे का सम्मान करने का संकल्प लिया। यह जानकारी 10:30 बजे दी।