जनपद हाथरस के गांव सिकरा में समर तोड़ने की मना करने पर एक महिला को उसके जेठ ने सिर पर ईंट से हमला कर घायल दिया। पीड़ित महिला की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस गंभीर रूप से घायल महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंची, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया गया। पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने घर पर अकेली थी।