दमोह विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत आज शुक्रवार दोपहर 1 से 2 बजे के बीच भाजपा कार्यालय में सांसद राहुल सिंह की अध्यक्षता में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विकसित भारत के 2047 विजन के विषय में बात रखी। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, संजय सेन, रामेश्वर चौधरी, प्रिंस जैन मौजूद रहे।